उत्तराखंड
Uttarakhand के तीन जिलों में बारिश के आसार, मैदानों में चढ़ेगा पारा
Tara Tandi
3 April 2025 1:25 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है. दोपहर में भीषण गर्मी से लोग परेशान है. मौसम विभाग ने आज तीन जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 3 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने के आसार हैं. हालांकि देहरादून समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दिनभर चटख धूप खिलने से तापमान का पारा हाई रहेगा. हालांकि तीनों पहाड़ी जिलों में बारिश होने के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है.
एक क्लिक में जानिए कैसा रहेगा आपके जिले में तापमान
बता दें राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं हरिद्वार में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इसके अलावा ऊधम सिंह नगर जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
वहीं नैनीताल जिले में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.जबकि अल्मोड़ा जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पौड़ी गढ़वाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
TagsUttarakhand तीन जिलोंबारिश आसारमैदानों चढ़ेगा पाराUttarakhand three districtspossibility of rainmercury will rise in the plainsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





