
x
Haldwani हल्द्वानी : दो दिनों तक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा और साथ ही बारिश होने का भी अनुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य में एक बार फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य में 19 और 20 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, चोपता, गंगोत्री, नाभीडांग आदि इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम का मिजाज बदलने की वजह से एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। अगर उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई तो अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आएगी। इधर मंगलवार को हल्द्वानी में सुबह से ही धूप खिली। दोपहर बाद हल्के बादल छा गए। दिन में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा। विगत कुछ दिनों से हल्द्वानी में एक समान मौसम बना हुआ है। मुक्तेश्वर में दिन के समय अपेक्षाकृत काफी चटख धूप निकल रही है। यहां अधितम तापमान 18.4 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा है।
TagsHaldwani पहाड़ मैदानबारिश आसारHaldwani hills and plainspossibility of rainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





