उत्तराखंड
Champawat: वाहन की चपेट में आने से महिला घायल, हालत गंभीर
Tara Tandi
5 Jan 2025 7:57 PM IST

x
Champawat चम्पावत: लोहाघाट के सेरीगैर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अज्ञात कारणों के चलते गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला के सर पर गंभीर चोट आई है. जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा रविवार का बताया जा रहा है. महिला की पहचान पार्वती देवी (40) पत्नी सुभाष सिंह के रूप में हुई है. एक अज्ञात टैक्सी चालक को महिला सड़क पर बेसुध हालत में मिली. जिसके बाद उसने महिला को लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया. चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है महिला के सर पर गंभीर चोट है. इसके साथ ही उसके कान से खून बह रहा था.
सूचना पर महिला के परिजन भी अस्पताल में पहुँच गए हैं. बताया जा रहा है महिला सुबह अपने पैतृक गांव मंगोली जाने के लिए घर से निकली थी. अब महिला कैसे घायल हुई. पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है. संभावना जताई जा रही है कि महिला किसी वाहन की चपेट में आई है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है
TagsChampawat वाहन चपेट आनेमहिला घायलहालत गंभीरChampawat vehicle hitwoman injuredcondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





