उत्तराखंड
Champawat: तीन दिन के लिए टनकपुर पिथौरागढ़ सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद
Tara Tandi
22 Sept 2024 12:49 PM IST

x
Champawat चम्पावत: टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क को यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों के लिए रविवार से अगले तीन दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है। हल्के वाहन सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।
चंपावत : तीन दिन के लिए टनकपुर पिथौरागढ़ सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद
अगले तीन दिन तक टनकपुर पिथौरागढ़ सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद रहेगी। इसके आदेश एडीएम चंपावत हेमंत कुमार वर्मा ने जारी कर दिए हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया जिले के स्वाला में एनएच में अत्यधिक कीचड़ होने से सड़क धंस रही है तथा पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण एनएच में खतरा बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
आदेशों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
एडीएम ने बताया यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मशीनों द्वारा स्वाला के डेंजर जोन में मलबा हटाए जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया इसके अलावा शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक एनएच सभी वाहनों के लिए अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धारा में कार्रवाई की जाएगी।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी कतार
एनएच बंद होने से सड़क के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। स्वाला अब प्रशासन के लिए सिर दर्द और यात्रियों के लिए जानलेवा बन चुका है। अब लोग वैकल्पिक मार्ग की मांग कर रहे हैं। ताकि यातायात सुचारू रह सके। लोगों का कहना है करोड़ों खर्च करने के बाद बनी ऑल वेदर सड़क लोगों को सुरक्षित यातायात तक नहीं दे पा रही है।
TagsChampawat तीन दिनटनकपुर पिथौरागढ़ सड़कबड़े वाहनों बंदChampawat three daysTanakpur Pithoragarh road closed for big vehiclesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





