उत्तराखंड

Champawat: एकता दिवस पर धावकों के लिए रखी गई विशेष पुरस्कार राशि

Admindelhi1
31 Oct 2025 12:29 PM IST
Champawat: एकता दिवस पर धावकों के लिए रखी गई विशेष पुरस्कार राशि
x

चंपावत: चंपावत के लोहाघाट में 31 अक्टूबर 2025 को 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी, लोहाघाट द्वारा आयोजित यह 5 किलोमीटर की ओपन क्रॉस कंट्री दौड़ सुबह 7:30 बजे नगर पालिका चौराहा से शुरू होगी।

इस दौड़ में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी सुबह 7:00 बजे से 7:30 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।आयोजकों ने बताया कि दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹5,100, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹3,100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹2,100 का नकद पुरस्कार मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम संयोजक राजू गड़कोटी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में एकता, स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से समय पर पहुंचने और आयोजकों के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

Next Story