उत्तराखंड

Champawat: सट्टा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, बनबसा में एक आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
17 Aug 2026 7:50 PM IST
Champawat: सट्टा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, बनबसा में एक आरोपी गिरफ्तार
x
बनबसा में सट्टा कारोबार का खुलासा, एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

चम्पावत: जनपद में अवैध सट्टा और जुआ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनबसा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे का रिकॉर्ड रखने वाली डायरी, एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बनबसा क्षेत्र में सट्टा संचालन की सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने निगरानी बढ़ाई। कार्रवाई के दौरान मीना बाजार, बनबसा निवासी मोहित कश्यप (32) को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पॉकेट डायरी बरामद हुई, जिसमें सट्टे से संबंधित अंक और लेन-देन का विवरण दर्ज था। इसके अलावा एक मोबाइल फोन तथा 1,780 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल उमेश प्रसाद, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल कुलदीप तथा कांस्टेबल सूरज शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अवैध सट्टा, जुआ या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Next Story