उत्तराखंड

चंपावत के यात्री का शव होटल के कमरे में मिला, जांच जारी

Admin Delhi 1
28 Nov 2022 12:03 PM GMT
चंपावत के यात्री का शव होटल के कमरे में मिला, जांच जारी
x

हल्द्वानी न्यूज़: केमू बस स्टेशन के पास सोमवार को एक होटल के कमरे में चंपावत के यात्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय कल्याण सिंह सेमलखेत, चंपावत के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा कि मृतक रविवार दोपहर 3 बजे होटल के कमरे में आया था। सुबह जब होटल के कर्मचारी कमरे की सफाई करने गए तो उन्होंने कल्याण सिंह को मृत्य पाया। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का अंदेशा लगाया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इधर, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

Next Story