उत्तराखंड
Champawat: आवारा पशु पकड़े जाने पर लोहाघाट में मालिकों की खैर नहीं
Admindelhi1
13 Aug 2025 3:51 PM IST

x
चंपावत: नगर में कुछ लोगों द्वारा अपने गोवंशों को निराश्रित छोeड़ देने के कारण वे सड़कों पर आवारा घूम रहे थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने अभियान चलाकर पालिका कर्मियों और पर्यावरण मित्रों की मदद से इन निराश्रित गोवंशों को पकड़कर मड़ पसोली स्थित गौ सदन भेजा।
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर अपने गौवंशों को नगर में छोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों को नगर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत चार गोवंशों को गौ सदन भेजा गया है।
उधर, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि नगर में घूम रहे सभी आवारा गोवंशों को गौ सदन में भेजा जाए।
Tagsउत्तराखंडचंपावतआवारा पशुलोहाघाटमालिकोंखैर नहींUttarakhandChampawatstray animalsLohaghatownersno mercyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





