उत्तराखंड

Champawat: रोजगार मेले ने 55 युवाओं के सपनों को दी उड़ान

Admindelhi1
22 Feb 2026 6:16 PM IST
Champawat: रोजगार मेले ने 55 युवाओं के सपनों को दी उड़ान
x

चंपावत: सरस मेले के तहत स्थानीय युवाओं को क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराने और कंपनियों को प्रशिक्षित मानव संसाधन देने के उद्देश्य से सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026 के अंतर्गत टनकपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

मेले में ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, हेल्थकेयर और सर्विस सेक्टर से जुड़ी 18 निजी कंपनियों ने भाग लिया, जहां युवाओं को सीधे साक्षात्कार का अवसर मिला। कुल 329 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 296 उम्मीदवार साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 55 युवाओं को मौके पर ही नौकरी के लिए चयनित किया गया, जबकि 124 अभ्यर्थियों को अगले चरण के साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती और परियोजना निदेशक, डीआरडीए द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। आयोजकों के अनुसार ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति देते हैं।

Next Story