उत्तराखंड
Champawat: अचानक ब्रेक हुए फेल होने पर दीवार से टकराई बाइक, दो गंभीर रूप से घायल
Tara Tandi
3 Sept 2024 7:27 PM IST
x
Champawat चम्पावत: लोहाघाट के देवरारी बैंड के पास ब्रेक फेल होने के कारण बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ब्रेक फेल होने से दीवार पर टकराई बाइक
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सितारगंज से पिथौरागढ़ की ओर जा रही बाइक के लोहाघाट के देवरारी बैंड के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। बाइक अनियंत्रित हो गई बाइक को खाई में गिरने से बचाने के लिए बाइक चालक पवन शर्मा ने बाइक को दीवार से टकरा दिया दुर्घटना में बाइक सवार पवन शर्मा निवासी सितारगंज गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक गंभीर रूप से घायल
चंपावत न्यायालय से लोहाघाट की ओर आ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद्र राय ने दोनों घायलों को नाली में पड़े देखा तो उन्होंने दोनों घायलों को अपने वाहन से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर अजीम के द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया।
डॉक्टर अजीम ने बताया दुर्घटना में पवन शर्मा (20) को काफी गम्भीर चोटें आई हैं। उनके बाएं पैर की हड्डी बुरी तरह टूट गई है और जितेंद्र शर्मा को मामूली चोटें आई हैं। घायल जितेंद्र शर्मा ने बताईं वे दोनों चाचा भतीजा कार्पेंट्री का काम करते हैं। काम के सिलसिले में वो अपने घर सितारगंज से पिथौरागढ़ जा रहे थे तभी ये दुर्घटना हो गई।
TagsChampawat अचानक ब्रेकफेल होनेदीवार टकराई बाइकदो गंभीर रूप घायलChampawat: Sudden brake failurebike hits walltwo seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





