उत्तराखंड

Champawat: सीएम आगमन के मद्देनज़र कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई

Admindelhi1
24 Oct 2025 5:11 PM IST
Champawat: सीएम आगमन के मद्देनज़र कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई
x
"सीएम आगमन से पूर्व कांग्रेस में हुई गिरफ्तारी की कार्रवाई"

चंपावत: चंपावत के टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर लिया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पार्टी कार्यालय से हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के एकदिवसीय दौरे से पूर्व की गई।

मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार सुबह लगभग 11:25 बजे बनबसा के गुदमी ग्राम पहुंचे। उन्होंने यहां लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

इस बीच, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से भयभीत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रशासनिक सख्ती इतनी बढ़ जाती है कि पूरा क्षेत्र कर्फ्यू जैसा लगने लगता है। खर्कवाल के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्वक पार्टी कार्यालय में मौजूद थे, जिन्हें जबरन हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और जनता के मुद्दों र विफल साबित हुई है।

इस दौरान कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए। इनमें जिलाध्यक्ष विनोद बडेला, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज मिश्रा, हरीश जोशी, सौरभ गिरि, आसिफ, राहुल राज, श्याम कठायत, गौरव जोशी, रूपेश सक्सेना, पान सिंह रावत, विकास शर्मा, आदिल मयूर, हरीश शर्मा, अमन रावत, अमित रावत और शानू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

Next Story