उत्तराखंड
Champawat: बाराकोट के जंगलों में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटा महकमा
Tara Tandi
24 April 2025 3:10 PM IST

x
Champawat चम्पावत: गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं. बुधवार को चंपावत के बाराकोट क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लग गई. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है.
बाराकोट के जंगलों में लगी भीषण आग
बता दें आग ने क्षेत्र के लड़ीधुरा, टाड़ी और ईजड़ा के जंगल को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है. बीते दोपहर को टाड़ी के जंगलों में भीषण आग लग गई थी. देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि जंगल से होते हुए मुख्य सड़क तक पहुंच गई. हवा के साथ-साथ आग तेजी से गांव की ओर बढ़ गई. सूचना पर लोहाघाट से फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
आग बुझाने के प्रयास जारी
फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास कर रही है. बता दें आग ने बहुत बड़े जंगल के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है. काली कुमाऊं रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि लड़ीधुरा के जंगल मे लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा. बता दें फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम आग को बुझाने में जुटी हुई है.
TagsChampawat बाराकोटजंगलों लगी भीषण आगआग बुझानेजुटा महकमाChampawat Barakothuge forest firedepartment busy in extinguishing the fireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





