उत्तराखंड
Champawat: 70 प्रतिभागियों ने जिम कॉर्बेट ट्रेल पर किया ट्रैक
Admindelhi1
22 Feb 2026 6:17 PM IST

x
चंपावत: चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत जिम कॉर्बेट ट्रेल पर ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 70 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
चौड़ाराजपुरा से फुंगर तक फैले पहाड़ी मार्ग पर युवाओं और प्रकृति प्रेमियों ने जोश के साथ ट्रैक पूरा किया।
घने वनों और मनोहारी प्राकृतिक दृश्यों से गुजरते इस ट्रैक में प्रतिभागियों ने साहसिक अनुभव के साथ क्षेत्र की जैव विविधता और ऐतिहासिक महत्व को करीब से महसूस किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा अनुभवी गाइडों की निगरानी में ट्रैकिंग संपन्न हुई।
आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा देना और युवाओं को फिटनेस व प्रकृति से जोड़ना है। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को रोमांचक और यादगार अनुभव बताया।
Tagsचंपावत70 प्रतिभागियोंजिम कॉर्बेट ट्रेलट्रैकChampawat70 participantsJim Corbett Trailtrackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





