उत्तराखंड
Chamoli : बद्रीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे, मलबे की चपेट में आने से दो की मौत
Tara Tandi
6 July 2024 12:43 PM IST
x
Chamoli चमोली: भारी बारिश ने उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कर्णप्रयाग में गौचर के बीच गलनाऊ में पहाड़ी से मलबा आने के कारण बड़ा हादसा हो गया। मलबे की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक सवार बद्रीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे।
भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में लगातार एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। कर्णप्रयाग में गौचर के बीच गलनाऊ के पास पहाड़ी से गिर रहे मलबे की चपेट में आने से दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों हैदराबाद निवासी थे। दोनों बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
बुलेट से बद्रीनाथ यात्रा पर आए थे दोनों
मिली जानकारी के मुताबिक चटवा पीपल के पास एक बुलेट मोटर साइकिल नंबर UK 14TA 7060 मलबे के बीचे दब गई। इस हादसे में निर्मल शाही उम्र 36 पुत्र रामकृष्ण निवासी हैदराबाद व सत्य नारायणा उम्र 50 निवासी थाना पद्मा राव नगर जिला रंग रेड हैदराबाद की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों किराए की बुलेट लेकर बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आए थे।
TagsChamoli बद्रीनाथदर्शन कर लौट रहे थेमलबे चपेटआने दो मौतChamoli Badrinathwere returning after visitinggot hit by debristwo diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





