उत्तराखंड

Chamoli: भूस्खलन की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत

Sanjna Verma
6 July 2024 10:29 AM GMT
Chamoli: भूस्खलन की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत
x
Gopeshwar गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से Hyderabad के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच स्थित चटवापीपल के पास हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान निर्मल शाही (36) और सत्य नारायण (50) के रूप में हुई है। वे दोपहिया वाहन पर सवार होकर बद्रीनाथ से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके शव मलबे से बाहर निकाल लिये गए हैं।
Uttarakhand में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन (BRO) के कर्मी सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने में जुटे हुए हैं। भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।
रुद्रप्रयाग जिले में एहतियात के तौर पर शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कुमाऊं और गढ़वाल के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड alert जारी किया है। प्रशासन ने खराब मौसम के मद्देनजर लोगों को जल निकायों के पास न जाने की सलाह दी है।
Next Story