उत्तराखंड

Chamoli: घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, दो की मौत तीन बुरी तरह झुलसे

Tara Tandi
7 March 2025 11:01 AM IST
Chamoli: घर में हुआ शॉर्ट सर्किट, दो की मौत  तीन बुरी तरह झुलसे
x
Chamoli चमोली: कुमाऊं की सीमा से लगे और तहसील थराली के गांव पातला (ताल) में एक घर में शॉर्ट सर्किट हो गया। थराली की तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर घर के अंदर पांच लोग सोए थे।
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट लगने से घर के अंदर आग लग गई, जिसमें दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। साथ सोए हुए अन्य तीन लोग झुलस गए। झुलसे हुए तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पटवारी सहित राजस्व विभाग की मौके पर मौजूद है और घटना का जायजा लिया जा रहा है।
Next Story