उत्तराखंड
Chamoli : हिमस्खलन की चपेट में आए चार श्रमिकों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी
Tara Tandi
1 March 2025 5:44 PM IST

x
Chamoli चमोली : माणा पास पर हुए हिमस्खलन में चार मजदूरों की मौत हो गई है। ये सभी हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 46 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।
एवलांच हादसे में चार की मौत
चमोली के माणा पास पर शुक्रवार की सुबह आए एवलांच में सड़क निर्माण में लगे 55 मजदूर दब गए थे। इसके बाद बेहद विषम हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस ऑपरेशन में सेना की मदद ली गई। रेस्क्यू टीमों ने कुल 46 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया है। वहीं इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई है। वहीं पांच श्रमिकों की तलाश जारी है।
इस हादसे के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर सीएम धामी लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीएम धामी ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जाएजा लिया था। सीएम ने इलाज करा रहे श्रमिकों से भी बात की थी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि खोज बचाव कार्य में किसी प्रकार आवश्यक संसाधनों की कमी न रहे जो भी आवश्यकताएं हैं उनको समय से चिन्हित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से पूरी मदद मुहैया की जा रही है।
57 की तैनाती, दो छुट्टी पर थे
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे करीब माणा पास के निकट हिमस्खलन हुआ। वहीं पर बीआरओ के 57 मजदूर कंटेनरों में रहते थे जिनमें से 2 मजदूर छुट्टी पर थे। 55 मजदूरों में से आईटीबीपी, सेना ने तेजी से खोजबीन करते हुए अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से 04 हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं। इसके बाद देहरादून लौटे सीएम धामी खुद ही आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचकर अपडेट लिया।
TagsChamoli हिमस्खलन चपेट आएचार श्रमिकों मौतरेस्क्यू अभियान जारीChamoli hit by avalanchefour workers diedrescue operation continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





