उत्तराखंड
Chamoli: खाई में गिरी बारातियों की कार, पांच की मौत; सीएम ने जताया दुख
Tara Tandi
19 April 2025 4:39 PM IST

x
Chamoli चमोली:- जिले के गोपेश्वर में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हो गई. हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कार बारातियों से भरी हुई थी.
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बारातियों की कार
हादसा शुक्रवार रात का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. दर्दनाक हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. लेकिन तब तक पांचों लोगों की मौत हो चुकी थी.
वाहन में बैठे पांचों लोगों की मौत
हादसे की वजह भारी बारिश और कार का तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है. हादसे को लेकर चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में पांच लोग सवार थे. सभी की मौत हो गई है. पुलिस टीम ने पांचों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पांचों लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे.
सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चमोली हादसे पर दुख जताया है. सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चमोली के निजमुला क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में कुछ लोगों के हताहत होने का समाचार मिला है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
TagsChamoli खाई गिरी बारातियों कारपांच मौतसीएम जताया दुखCar carrying wedding party members falls into Chamoli ditchfive deadCM expresses griefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





