उत्तराखंड

Chamoli: दो और श्रमिकों के शव बरामद, अब तक छह की मौत

Tara Tandi
2 March 2025 3:49 PM IST
Chamoli: दो और श्रमिकों के शव बरामद, अब तक छह की मौत
x
Chamoli चमोली: शुक्रवार को भारत-चीन सीमा से सटे चमोली जिले(Chamoli ) के माणा क्षेत्र में हुए भीषण हिमस्खलन के तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी है। अब भी दो मजदूर बर्फ में फंसे हुए हैं। ऐसे में सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इसी बीच अब लापता हुए दो और श्रमिकों के शव (Uttarakhand Avalanche Update) बरामद हो गए है।
दो और के शव बरामद
सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बरामद शवों को माणा पोस्ट लाया जा रहा है। अब भी दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
चमोली के माणा गांव के पास हिमस्खलन
बता दें कि चमोली में भारी बारिश के चलते माणा गांव के पास हिमस्खलन (Chamoli Avalanche) हो गया. जिसके चलते वहां निर्माण कार्य कर रहे 54 मजदूर फंस गए थे। अब तक के अपडेट में रेस्क्यू टीम ने 52 लोगों श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया है। जिसमें से 46 लोग जिंदा हैं। तो वहीं छह श्रमिकों की मौत हो गई है। जबकि दो श्रमिकों की अभी भी तलाश जारी है। रेस्क्यू में सेना के चार हेलिकॉप्टर्स के अलावा ITBP, BRO, SDRF और NDRF के करीब 200 से ज्यादा जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं।
Next Story