उत्तराखंड
Chamoli : पिंडर नदी में गिरी कार सेना के जवान की मौत, छुट्टी पर आया था घर
Tara Tandi
10 May 2024 6:41 PM IST

x
देहरादून : उत्तराखंड में चमोली के देवाल में खेता सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादासे में कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआएफ के जवानों ने नदी से शव को निकाला। इधर, जवान की मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात की है। रैन फैंटी गांव का प्रमोद सिंह (36 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह 14 गढ़वाल राइफल में कार्यरत था। दस दिन पूर्व प्रमोद छुट्टी आया था और बृहस्पतिवार को कार से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान रैन गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे पिंडर नदी में जा गिरी।
चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ ग्रामीणों द्वारा रेसक्यू अभियान किया गया, लेकिन रात होने के कारण जवान की तलाश नहीं हो पाई। शुक्रवार दोपहर को पानी में डूबी कार से अंदर से मृतक का शव निकाला गया।
बताया कि कार में केवल प्रमोद ही सवार था। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रमोद अपने पीछे पत्नी, पांच साल का बेटा व माता, पिता को छोड़ गए।
Tagsपिंडर नदीगिरी कार सेनाजवान मौतPindar riverGiri car armyyoung deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





