उत्तराखंड
Chamoli: परिवार की नाराज़गी पर घर छोड़ा, 12 साल की बच्ची अजनबियों के घर पहुंची
Tara Tandi
22 May 2025 5:15 PM IST

x
Chamoli चमोली : 12 साल कि किशोरी परिजनों की डांट से नाराज़ होकर घर से निकल गई. बच्ची के अचानक लापता होने से परिवार घबरा गया, लेकिन गोपेश्वर पुलिस और सोशल मीडिया सेल की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई.
परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से भागी 12 साल की किशोरी
जानकारी के मुताबिक, बच्ची भटकते हुए सुभाषनगर इलाके में एक अनजान घर में जा पहुंची. घर के लोगों ने जब उसे पहचानने से इनकार किया तो तुरंत सतर्कता दिखाते हुए चमोली पुलिस के सोशल मीडिया सेल को इसकी जानकारी दी. सोशल मीडिया टीम ने बिना देरी किए थाना गोपेश्वर को अलर्ट किया.
बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंपा
सूचना मिलते ही महिला उपनिरीक्षक मीता गुंसाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ थाने ले आए. वहां से बच्ची के परिजनों को बुलाया. पुलिस ने बच्ची ओर उसके परिजनों की काउंसलिंग की. जिसके बाद बच्ची को सकुशल उनके हवाले कर दिया.
TagsChamoli परिवार नाराज़गीघर छोड़ा12 साल बच्चीअजनबियों घर पहुंचीChamoli family angryleft home12 year old girl reached strangers houseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





