उत्तराखंड

सीमान्त नगर जोशीमठ की हर सड़कों पर दिखा तिरंगा रैलियों का जश्न

Shantanu Roy
15 Aug 2022 6:29 PM GMT
सीमान्त नगर जोशीमठ की हर सड़कों पर दिखा तिरंगा रैलियों का जश्न
x
बड़ी खबर
जोशीमठ। आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा रैलियों के क्रम में रविवार को जोशीमठ नगर के अन्दर की सभी सड़कों पर तिरंगा रैलियों का उत्सव दिखा। अमृत महोत्सव पर व्यापार संघ जोशीमठ ने जहां मुख्य बाजार में जोरदार तिरंगा रैली का आयोजन किया वहीं बीआरओ की 21 टास्क फोर्स ने मुख्यालय मारवाड़ी की सड़क पर प्रभात फेरी निकाली जबकि सेना की मेडिकल यूनिट व वर्कशॉप यूनिट ने औली रोड पर तिरंगा रैली निकाली। आजादी के अमृत महोत्सव का उत्साह पूरे सीमान्त क्षेत्रों में दिख रहा है,नीती-माणा घाटियों के साथ ही भारत-चीन सीमा की अग्रिम चौकियों में भी आजादी के अमृत महोत्सव को एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों व हेमकुंड साहिब-लोकपाल की यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालु भी तिरंगे के साथ अपनी धार्मिक यात्रा को पूरा कर रहे हैं।
Next Story