उत्तराखंड

सरस्वती विहार में वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजन

Admindelhi1
26 Sept 2026 7:30 AM IST
सरस्वती विहार में वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजन
x
सरस्वती विहार में वन्देमातरम् की 150 वर्ष की यात्रा पर कार्यक्रम

नैनीताल: शिक्षा नगरी नैनीताल के पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार दुर्गापुर में राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, आचार्यों और कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे सामूहिक रूप से वन्देमातरम् का गान किया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, संरक्षक कामेश्वर प्रसाद काला, विशिष्ट अतिथि विमला अधिकारी, सत्यापन अधिकारी डॉ. नरेंद्र और प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश सहित विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के योग एवं व्यायाम प्रदर्शन से हुआ। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने वन्देमातरम् को राष्ट्रीय चेतना और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बताते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और सेवा-भाव अपनाने का आह्वान किया।

विमला अधिकारी ने स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की भावना में वन्देमातरम् के योगदान का उल्लेख किया। विधायक सरिता आर्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन और वन्देमातरम् के ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराने पर जोर दिया।

डॉ. नरेंद्र ने ऐसे आयोजनों को राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने वाला बताया। प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रप्रेम आचरण, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य संस्कारवान, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक तैयार करना है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी और अतुल पाठक ने किया। इस अवसर पर संयोजक पवन कुमार जोशी, शैक्षिक प्रभारी उमेश शर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य मनोज भट्ट, शैक्षिक समन्वयक डॉ. दिनेश नयाल, संजय मिश्रा, निपेंद्र, विक्रांत, अमित, दिलीप, एनएसएस इकाई प्रभारी रजत कुमार सिंह, सारियाताल के ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत सहित विद्यालय के आचार्य, विद्यार्थी और स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।

Next Story