उत्तराखंड

सात लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला हुआ दर्ज

Admin Delhi 1
27 Sept 2022 8:11 PM IST
सात लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला हुआ दर्ज
x

खटीमा न्यूज़: कोतवाली पुलिस ने एक राय होकर लाठी डंडों से हमले के आरोप में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस के अनुसार ग्राम जमौर निवासी जीशान की तहरीर पर आरोपी ग्राम जमौर निवासी रामायन, करन, रवि, संदीप, मनोज, बबलू, रामआधार के खिलाफ 16 जून को एक राय होकर उसके व उसके परिजों के साथ गाली गलौच कर लाठी डंडों से वार कर घायल करने का आरोप लगाया है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना सत्रहमील चौकी इंचार्ज एसआई संदीप पिलख्वाल को सौंपी गई है।

Next Story