उत्तराखंड

देश के प्रसिद्ध पंतनगर विवि में छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 Dec 2022 12:19 PM GMT
देश के प्रसिद्ध पंतनगर विवि में छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
x

नैनीताल न्यूज़: देश के प्रसिद्ध गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टी एस मंजूनाथ ने बताया कि पंतनगर कृषि विवि में कल एक छात्रा के यौन उत्पीड़न की जानकारी सामने आयी थी। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिये एक महिला पुलिस अधिकारी को लगा दिया। महिला अधिकारी सर्वप्रथम पीड़िता से मिली और पूरी जानकारी ली। पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़िता सामने आयी और रविवार को पंतनगर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये तत्काल चार टीमों का गठन कर दिया। श्री मंजूनाथ ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिये उत्तर प्रदेश, पौड़ी, नैनीताल व उधमसिंह नगर में टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आरोपी डा. दुर्गेश को आज शाम को पुलिस ने नैनीताल के टांडा बैरियर से गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि घटना गत पांच दिसंबर की है। पीड़िता विश्वविद्यालय में मौजूद अस्तपाल में उपचार कराने के लिये गयी थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी चिकित्सक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता किसी तरह से आरोपी के चंगुल से बाहर निकली और विश्वविद्यालय से इस मामले की शिकायत की। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय ने तत्काल आरोपी को पंतनगर से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया। साथ ही जांच के लिये एक टीम का गठन कर दिया। हालांकि विवि की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं की गयी।

श्री मंजूनाथ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आये तथ्यों के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Next Story