उत्तराखंड
Kedarnath Yatra में घोड़ों की मौत का मामला, आज होगा निर्णय संचालन पर
Tara Tandi
7 May 2025 6:39 PM IST

x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अभी घोड़े-खच्चरों का संचालन शुरू नहीं हुआ है. घोड़ों की लगातार हो रही मौतों को लेकर शासन स्तर पर हलचल मची हुई है. इस बीच सचिव पशुपालन बी वी आरसी पुरुषोत्तम ने साफ किया है कि अब तक किसी भी घोड़े की मौत इन्फ्लूएंजा से होने की पुष्टि नहीं हुई है.
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़ों की मौत
पशुपालन सचिव बी वी आरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि फिलहाल मौत का प्राथमिक कारण डायरिया माना जा रहा है, लेकिन सटीक पुष्टि के लिए घोड़ों के सैंपल बरेली स्थित लैब में भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा. उन्होंने जांच में किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है.
आज शाम हो सकता है बड़ा फैसला
केदारनाथ मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन को लेकर भी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. सचिव पुरुषोत्तम ने कहा कि परिस्थितियों की समीक्षा की जा रही है. संभवतः आज शाम तक इस पर कोई निर्णय लिया जा सकता है कि घोड़ों का संचालन फिर से शुरू किया जाए या नहीं. बता दें बीते मंगलवार से यात्रा मार्ग में घोड़ों की मौत के बाद घोड़े खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे के लिए शासन ने रोक लगा दी थी.
TagsKedarnath Yatraघोड़ों मौत मामलानिर्णय संचालनhorses death casedecision operationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





