
ऋषिकेश न्यूज़: एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई एसआई चिंतामणि मैठाणी की शिकायत पर की है. आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस उसकी धरपकड़ के प्रयास में जुटी है.
कोतवाली पुलिस के मुताबिक एसआई ने शिकायत में बताया कि उन्हें विभागीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी दी. जांच में आपत्तिजनक वीडियो से संबंधित साक्ष्य मिले. अश्लील वीडियो में नजर आ रहे शख्स की पहचान मलीर नेहा निवासी आईडीपीएल के रूप में हुई. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 67बी आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.
प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडेय ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो में दिख रही बच्ची की उम्र करीब तीन से चार वर्ष है. मामले की जांच के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी को उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. जल्द धरपकड़ कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा.
किशोरी से मारपीट में नौ पर मुकदमा
हरिपुरकला निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ नौ लोगों का विवाद हो गया. इस दौरान वह घर में घुस आए. मारपीट करते हुए अश्लील हरकतें की. शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक हरिपुरकला की राणा कॉलोनी में झगड़ा हुआ. नाबालिग ने तहरीर देकर विकास पुत्र धर्म और आठ अज्ञात लोगों पर गाली-गलौच मारपीट और अश्लील हरकतें करने का ारोप लगाया. पुलिस ने विकास पुत्र धर्मपाल और अज्ञात लोगं पर केस दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.





