उत्तराखंड

दहेज उत्पीडन को लेकर छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Admin Delhi 1
29 Sep 2022 3:26 PM GMT
दहेज उत्पीडन को लेकर छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
x

रामनगर न्यूज़: पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व एक अन्य पर दहेज उत्पीड़न के साथ साथ कई गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उसके साथ साथ मारपीट, गाली गलौच करना व जान से मारने की धमकी दी ही साथ ही उसके पति द्वारा अप्राकृतिक यौन संम्बन्ध बनाने के लिए प्रताडित भी किया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपियों में पंचम सिंह पुत्र दलीप सिंह ( पति )देवेन्द्र सिंह पटवाल पुत्र दलीप सिंह (जेठ),जसोदा देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह पटवाल (जेठानी), गेदा देवी पत्नी दलीप सिंह (सास),दलीप सिंह (ससुर) निवासी कोचियार पो0 जडाऊखान धुमाकोट व अन्य एक अजान व्यक्ति के खिलाफ धारा 323/ 504/ 506/ 377/ 498A भादवि व ¾ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। जांच दायित्व उपनिक्षक मनीषा सिंह को सौंपा गया है।

Next Story