उत्तराखंड

Gangotri में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत

Tara Tandi
15 July 2024 4:47 PM IST
Gangotri में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत
x
Gangotri गंगोत्री : उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास सिंगोटी पर एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई.
हादसा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास का बताया जा रहा है. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एसडीआरएफ की जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. खड़ी चट्टान होने के कारण रेसक्यू में टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
हादसे में एक व्यक्ति की मौत
कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम खाई में पहुंची. लेकिन तब तक कार सवार की मौत हो चुकी थी. हादसे के दौरान कार में एक ही व्यक्ति सवार था. मृतक की पहचान ममलेश (42) पुत्र रामलाल निवासी देहरादून के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Next Story