![टायर फटने से खाई में गिरी कार टायर फटने से खाई में गिरी कार](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/14/3306067-83.webp)
x
हल्द्वानी। भीमताल से हल्द्वानी आते वक्त अचानक कार का टायर फट गया और अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। इससे पहले चालक ने कार से छलांग लगा दी। जिससे वह घायल तो हुआ, लेकिन उसकी जान बच गई। घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार चौधरी कालोनी गौजाजाली निवासी इसरार अहमद रविवार रात कार संख्या यूपी 23 एस 1472 पर सवार होकर भीमताल से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। इस बीच सलड़ी के पास अचानक कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने लगी। यह देख इसरार अहमद ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार से छलांग लगा दी। कार से कूदने में वह घायल जरूर, लेकिन उनकी जान बच गई। जिसके बाद इसरार को उपचार के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया।
Tagsटायर फटनेखाईगिरी कारदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story