
x
Almora अल्मोड़ा : रानीखेत-जालली मोटर मार्ग पर शक्ति चौक चिलियानौला के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार चालक कुंदन सिंह खम्पा (67) को गंभीर चोटें आईं हैं।
उन्हें उप जिला चिकित्सालय रानीखेत लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑल्टो कार (यूके 01ए 8175) हैड़ाखान मंदिर की ओर से आ रही थी। शक्ति चौक के पास ट्रक (यूके 05 सीए 0814) सड़क किनारे निर्माण सामग्री उतार रहा था। तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी।
कार रानीखेत रोडवेज के पूर्व कर्मचारी चिलियानौला निवासी कुंदन सिंह खम्पा की थी और वही इसे चला रहे थे। वाहन में अन्य कोई नहीं था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोग जुट गए। डॉक्टरों के अनुसार कार चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। एंबुलेंस उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी तक ले गई। वहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।
कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सूचना के काफी देर बार 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी दिखी। व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा ने बताया कि 108 एंबुलेंस काफी देर तक नहीं पहुंची तो सभासद सुंदर कुवार्बी के वाहन की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इससे फिर 108 सेवा की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठी है।
Tagsकारहादसेकर्मीcaraccidentworkerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





