उत्तराखंड

खुद को फौजी बताकर शादी के नाम पर युवती का किया शारीरिक शोषण

Admin Delhi 1
8 Sep 2022 2:47 PM GMT
खुद को फौजी बताकर शादी के नाम पर युवती का किया शारीरिक शोषण
x

हल्द्वानी क्राइम न्यूज़: एक युवक द्वारा स्वयं को फौजी बताकर युवती से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक मुकर गया। पीड़िता ने काठगोदाम थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया है। राजीवनगर बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी युवती ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि मार्च 2022 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती दीपक सिंह बिष्ट उर्फ दिनेश सिंह नामक युवक से हुई। जिसने स्वयं को आर्मी जवान बताया और नंबर ले लिया। बताया कि उनकी रोज बातें होने लगी।

आरोप लगाया कि 29 अप्रैल को दीपक उसे मकान दिखाने के बहाने गौलापार स्थित एक घर ले गया। जहां दीपक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा भी किया। उन्होंने कहा शारीरिक संबंध बनाने के बाद दीपक ने उससे बात करना बंद कर दिया और शादी के लिए टाल-मटोल करता रहा।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Next Story