उत्तराखंड

मानसखंड झांकी को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया रवाना

Admin Delhi 1
6 April 2023 11:23 AM GMT
मानसखंड झांकी को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया रवाना
x

हरिद्वार: गणतंत्र दिवस परेड 2023 में कर्तव्य पथ पर निकली देश की 27 झांकियों में से प्रथम स्थान हासिल करने वाली उत्तराखंड राज्य की झांकी मानसखंड को प्रदेश सरकार भ्रमण करवा रही है। मानसखंड झांकी की यह यात्रा मुख्यमंत्री आवास से 5 अप्रैल को शुरू हुई। ये झांकी राजधानी के कई इलाकों का भ्रमण करने के बाद आज हरिद्वार पहुंची। यहां मानसखंड झांकी 6 से 8 अप्रैल तक हरिद्वार के अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण करेगी। झांकी को आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।झांकी मानसखंड को आज प्रेमनगर आश्रम से रवाना किया गया। झांकी जनपद के हरिद्वार, लक्सर, खानपुर, नारसन, भगवानपुर, बहादराबाद व रुड़की में भ्रमण करेगी।

इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की मानसखंड झांकी ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उत्तराखंड और यहां के लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि मानसखंड झांकी 6 से 8 अप्रैल तक हरिद्वार जिले के विभिन्न शहरों में आम लोगों के बीच पहुंचेगी। उन्होंने बताया की मानसखंड झांकी में समूचे उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाया गया है। इस कारण से इस झांकी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में हुई परेड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मानसखंड झांकी के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदेश के दूसरे हिस्सों मं भी दिखाया जाएगा, जिससे सभी एक-दूसरे के बारे में जान सकें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री और डीएम पांडेय के अलावा भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर आदि लोग मौजूद रहे।

Next Story