उत्तराखंड

खेल-खेल में चली गोली, हालत गंभीर

Admin Delhi 1
1 Feb 2023 1:11 PM GMT
खेल-खेल में चली गोली, हालत गंभीर
x

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना इलाके में मंगलवार देर रात दोस्तों के बीच पिस्टल का खेल जिंदगी पर भारी पड़ गया। खेल-खेल में दोस्त के हाथ से चली गोली दूसरे दोस्त के जबड़े में घुस गई और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घायल को आनन फानन में एसटीएच लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से पिस्टल लाने वाला और गोली चलाने वाले दो दोस्त फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

बताया जाता है कि न्यू पनचक्की चौराहे पर मल्ला कोट चम्पावत निवासी 28 वर्षीय विष्णु अधिकारी पुत्र देव सिंह की बेकरी शॉप है। जबकि पड़ोस में संजय सिंह बिष्ट का रेस्टोरेंट है। मंगलवार रात विष्णु अपने कर्मचारी मनोज और विक्रम सिंह (सगे भाई) के साथ था जबकि संजय अपने दोस्त गोकुल, अर्जुन और दीपक बिष्ट के साथ रेस्टोरेंट के अंदर बैठा था। दीपक अपने साथ एक पिस्टल लाया था जिसे सभी बड़े उत्साह से देख रहे थे। तभी वहां विष्णु भी पहुंच गया। वो भी उनके साथ बैठ गया। दोस्त आपस मे पिस्टल चेक कर रहे थे। एक के बाद एक जब लगातार फायर मिस होने लगे तो संजय ने पिस्टल अपने हाथ मे ले ली। चार फायर मिस कर चुकी पिस्टल से अचानक 5वां फायर हो गया और पिस्टल की गोली सामने बैठे विष्णु के जबड़े में जा घुसी। ये देखते ही पिस्टल लाने वाला दीपक और गोली चलाने वाला संजय मौके से भाग खड़े हुए।

इधर,गोली की आवाज सुनते ही बाहर बैठे मनोज और विक्रम में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में साथी विष्णु को एसटीएच लेकर पंहुचे। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। जानकारी पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने साथ आए गोकुल, मनोज, अर्जुन और विक्रम से घटना के बाबत जानकारी की। साथ ही ताजा जानकारी के अनुसार घायल विष्णु को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, घायल विष्णु के भाई ने तहरीर पुलिस को सौंप दी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच गहनता से कर रही है।

Next Story