उत्तराखंड

छप्पर में आग लगने से भैंस जलकर मरी

Admin Delhi 1
13 Jan 2023 8:01 PM IST
छप्पर में आग लगने से भैंस जलकर मरी
x

रामनगर: पीरूमदारा के समीप करैलपुरी गांव में छप्पर में आग लगने से एक मवेशी की जलकर मौत हो गयी जबकि दूसरा मवेशी बुरी तरह से झुलस गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जब तक अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।

शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे करैलपुरी स्थित सुखदेव सिंह द्वारा बनाये गए भैसों के छप्पर में अचानक आग लग गयी। आग इतनी विकराल थी कि लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर गृह स्वामी व आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में एक भैंस की मृत्यु हो गई और दूसरी भैंस बुरी तरह से झुलस गई। एक कटिया तथा भैंस का बच्चा बच गया है।

Next Story