उत्तराखंड

हरिद्वार पंचायती चुनावमें बसपा को लगा बड़ा झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का हाथ

Admin Delhi 1
8 Sep 2022 12:11 PM GMT
हरिद्वार पंचायती चुनावमें बसपा को लगा बड़ा झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का हाथ
x

हरिद्वार इलेक्शन न्यूज़ अपडेट: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में बसपा को जोरदार झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता समेत कई लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें बसपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र पनियाला व जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र चुड़ियाला के नाम भी शामिल हैं। जपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनमें दलित समाज, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक समाज व सामान्य वर्ग के लोग शामिल हैं। यह सभी बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भाजना से जुड़े हैं। हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां एक ओर से उम्मीदवारों की घोषणा हो रही है, वहीं इस बीच कई सदस्यों के एक साथ भाजपा में शामिल होने से बहुजन समाज पार्टी को जोरदार झटका लगा है। इससे तय हो गया है कि इस बार भाजपा पंचायत चुनाव भारी बहुमत से जीतने को तैयार है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला हरिद्वार के गुर्जर नेता हैं। वह जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। बीती रात उन्होंने अपने कई साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ ही लोकेन्द्र सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा समेत तमाम ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी मेम्बर, प्रधान व अन्य लोग भी शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा विश्व उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तित्व और कृतित्व है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड पर प्रधानमंत्री की विशेष अनुकंपा है।

Next Story