उत्तराखंड

नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत,परिजनों में कोहराम

mukeshwari
27 Jun 2023 10:19 AM GMT
नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत,परिजनों में कोहराम
x
एक दुखद घटना की खबर सामने आई
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बख निवासी भावना नेगी(17) और उसका भाई आदित्य नेगी (16) सोमवार को नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे, जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सूचना पर पंहुची पुलिस व एसडीआरएफ ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। वहीं रात करीब 1 बजे विश्वनाथ से करीब डेढ़ किमी दूरी पर नदी से दोनों के शव बरामद किए गए है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित किया गया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story