उत्तराखंड
खाई में गिरी अनियंत्रित होकर बोलेरो, 12 यात्रियों में से तीन की मौके पर मौत, नौ को रेस्क्यू
Kajal Dubey
26 May 2022 5:54 PM GMT
![खाई में गिरी अनियंत्रित होकर बोलेरो, 12 यात्रियों में से तीन की मौके पर मौत, नौ को रेस्क्यू खाई में गिरी अनियंत्रित होकर बोलेरो, 12 यात्रियों में से तीन की मौके पर मौत, नौ को रेस्क्यू](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/26/1653067-13.gif)
x
बड़ी खबर
यमुनोत्री हाइवे ओजरीडबरकोट में बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें 12 लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करीब साढ़े नौ बजे हुआ है।
सूचना मिलने पर मौके पर 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस समेत एसडीआरएफ फोर्स की टीम ने बचाव कार्य को पूरा किया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नौ घायल व्यक्तियो को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि ये सभी महाराष्ट्र के रहने वाले थे और सभी यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी करके लौट रहे थे। नौ घायल व्यक्तियों को घटनास्थल से 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है।
Next Story