उत्तराखंड
विवाह समारोह से लौट रहे थे खाई में गिरी बोलेरो,4 लोगों की मौत 4 अन्य घायल
Tara Tandi
22 April 2024 12:29 PM IST

x
देहरादूनः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सोमवार को एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से वाहन में सवार दो सगे भाइयों समेत 4 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, एंचोली थाना क्षेत्र में अडोली के पास हुई दुर्घटना का शिकार सभी व्यक्ति एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बोलेरो में आठ लोग सवार थे।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लागों ने चार घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवा दिया था। पुलिस ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना में मारे गए चारों लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पवन कुमार (40), अंगद कुमार (34), अजय कुमार (32) और कैलाश कुमार (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पवन और अंगद दोनों सगे भाई थे।
Tagsविवाह समारोहलौट रहे खाईगिरी बोलेरो4 लोगों मौत4 अन्य घायलMarriage ceremonyreturning ditchBolero fell4 people died4 others injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





