उत्तराखंड

बोलेरो कार खाई में गिरी, 8 की मौत

Admin4
22 Jun 2023 10:12 AM GMT
बोलेरो कार खाई में गिरी, 8 की मौत
x
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक कार खाई में गिर गई जिसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा अंतर्गत ये सड़क हादसा हुआ है। कार के खाई में गिरने के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनास्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना कि रेस्क्यू पूरा करने के बाद ही वो मृतकों की सही संख्या बताएंगे।
प्रथम ²ष्टया पता नहीं चल पाया है कि कार में कितने लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में बड़ा जानमाल का नुकसान हुआ है। सभी यात्री बागेश्वर के रहने वाले हैं, जो मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर टीम रवाना की गई है।
Next Story