उत्तराखंड

हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोही का शव बेस कैंप से मातली हेलीपैड लाया गया

Admin Delhi 1
14 Oct 2022 10:16 AM GMT
हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोही का शव बेस कैंप से मातली हेलीपैड लाया गया
x

देहरादून न्यूज़: उत्तरकाशी में हिमस्खलन की चपेट में आए एक पर्वतारोही का शव शुक्रवार को बेस कैंप से मातली हेलीपैड लाया गया। शव की पहचान सौरव बिस्वास पुत्र निमाई बिस्वास, निवासी वेस्ट बंगाल के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। बता दें कि चार अक्तूबर को डोकरानी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हुए हिमस्खलन हादसे में 29 पर्वतारोही लापता हो गए थे। जिनमें से 27 के शव मिल गए थे। 26 शव परिजनों को सौंप दिए गए थे। बंगाल के पर्वतारोही का शव आज परिजनों को सौंपा जाएगा। दो पर्वतारोही अभी भी लापता चल रहे हैं।

निम के रजिस्टार विशाल रंजन ने कहा कि दो दिन तक लगातार भारी हिमपात व मौसम खराब रहने से रेस्क्यू नहीं हो पा रहा था। आज क्षेत्र में मौसम साफ है। इसलिए लापता पर्वतारोहियों की तलााश के लिए रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू किया गया है।

Next Story