
x
उत्तरकाशी। यमुनोत्री नदी में किसाल से आगे बहे महाराष्ट्र के बुजुर्ग तीर्थयात्री का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। घटना मंगलवार सुबह की है। बताया गया कि महाराष्ट्र के बुजुर्ग तीर्थयात्री आज यमुना किनारे पूजा करने गए थे। इस दौरान उनका पांव फिसल गया और वह नदी में बह गए। इस सूचना पर उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाते हुए उक्त व्यक्ति को खरादी के पास यमुना नदी से मृत अवस्था में बरामद किया गया।
शिनाख्त करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान भाव साहेब पुत्र श्याम राव निवासी ग्राम ददोल तहसील बाजपुर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र(42) के रूप में हुई। मौके पर उनकी पत्नी ने बताया कि वह लोग यात्रा पर आये थे। यमुनोत्री दर्शन करने के बाद वह किसाला स्थित होटल में रुके थे। सुबह करीब 06.20 पर उनके पति यमुना नदी में स्नान करने के लिए निकले थे। अचानक पैर फिसलने के कारण वह यमुना नदी में बह गये। पुलिस ने सीएचसी बड़कोट ले जाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़यमुना नदीमहाराष्ट्रयात्री शव बरामददिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story