उत्तराखंड

भाजपा की उत्तराखंड में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार

Admin Delhi 1
28 Oct 2022 1:59 PM GMT
भाजपा की उत्तराखंड में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार
x

हल्द्वानी न्यूज़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने 30 अक्तूबर को मन की बात कार्यक्रम, 4 नवंबर को विकास पर्व और 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की है। प्रेस वार्ता कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार कर ली गई है। सभी प्रवासियों से भी इगास-बग्वाल (दिवाली) अपने गांव में ही मनाए जाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को पूरे प्रदेश भर में बूथ स्तर पर किया जाएगा। जिसमें सरकार से मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।

30 अक्तूबर के बाद आगामी 4 नवंबर को उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में मनाए जाने वाले पारंपरिक लोक पर्व पर पार्टी भव्य आयोजन करेगी। जिसमें पार्टी के विधायकों, सांसदों व मंत्रियों सहित सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसमें पार्टी का प्रयास रहेगा कि वह उत्तराखंड के बहुतायत मात्रा में प्रवासी लोगों को वापस अपने गांव से जोड़ सकें। इसके अलावा आगामी 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर भी भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रम करने जा रही है। जिसमें आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया गया है। और यह भी पूरे प्रदेश भर में मंडल और बूथ स्तर पर किया जाएगा।

Next Story