उत्तराखंड

बीजेपी महा-जनसंपर्क अभियान 5 जुलाई तक बढ़ा, होगी 4 जनसभाएं

Rani Sahu
30 Jun 2023 8:13 PM IST
बीजेपी महा-जनसंपर्क अभियान 5 जुलाई तक बढ़ा, होगी 4 जनसभाएं
x
देहरादून (आईएएनएस) । भाजपा द्वारा महाजनसंपर्क अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। उसी के तहत उत्तराखंड में भी अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान को पूरा करने का समय पहले जहां भाजपा द्वारा 30 जून रखा गया था। वहीं, 4 जनसभाओं को स्थगित कर दिया गया था। अब इन 4 जनसभाओं को 6 जुलाई से पहले-पहले आयोजित करना है। अब इस अभियान को आगे बढ़ा दिया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि अभियान को अब 5 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की जाएंगी।
Next Story