उत्तराखंड

जयंती पर पंडित दीनदयाल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Admindelhi1
26 Sept 2026 11:12 AM IST
जयंती पर पंडित दीनदयाल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
x
दीनदयाल जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

हरिद्वार: भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार को स्थापित किया। उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीब, किसान, मजदूर सहित समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना से लेकर संगठन को मजबूत करने में दीनदयाल उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे कुशल संगठनकर्ता, वक्ता, लेखक, पत्रकार और चिंतक थे। उनके एकात्म मानववाद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन त्याग और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। भाजपा उनके अंत्योदय के सिद्धांत को आधार बनाकर कार्य कर रही है। राज्य मंत्री नितिन गौतम ने कहा कि उन्होंने राजनीति में शुचिता और आदर्शों की स्थापना की। पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने उनके जीवन को सादगी और सिद्धांतों का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, तरुण नैय्यर, सीमा चौहान, रेशु चौहान, संजीव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story