उत्तराखंड

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर होगी भाजपा की जीत: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Admindelhi1
23 March 2024 8:21 AM GMT
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर होगी भाजपा की जीत: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत
x

ऋषिकेश: हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत कार्यकर्ताओं में जोश भर गये। उन्होंने बेहतर कार्य करने के लिये अपने कार्य क्षेत्र का अध्ययन करने पर जोर दिया। कमजोर बूथों पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान भी किया। कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी। दावा किया कि हरिद्वार के साथ उत्तराखंड की अन्य लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

शुक्रवार शाम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास, ऋषिकेश में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के ऋषिकेश जिले के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिये काम कर रही है। इसलिये प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें। उन्होंने संगठन की मजबूती और चुनाव को लेकर कई तरह के टिप्स भी दिए। चुनाव में जिसे जो जिम्मेदारी दी जाए, उसे कार्यकर्ता बखूबी निभाएं। कहा कि मोदी सरकार ने निरंतर देश को प्रगति की ओर ले जाने का कार्य किया है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आज भारत का डंका बज रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण ने देशवासियों के अंदर देश-प्रेम के साथ संस्कार और संस्कृति की भावना को पैदा किया है। प्रदेश में हमारी डबल इंजन की सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही है। भाजपा ने प्रदेश में किए गए कार्यों जैसे यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल लाना, महिलाओं को तीस प्रतिशत आरक्षण दिलाने समेत कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

Next Story