उत्तराखंड

भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर भगवानपुर की कार्यकारिणी घोषित, अंकित पाल बने उपाध्यक्ष

Admin Delhi 1
3 April 2023 10:29 AM GMT
भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर भगवानपुर की कार्यकारिणी घोषित, अंकित पाल बने उपाध्यक्ष
x

रुड़की: भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर भगवानपुर की कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनुज सैनी और मंडल अध्यक्ष की संस्तुति पर घोषित कर दी गई है जिसमें अंकित पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सोमवार भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा नगर भगवानपुर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। ओबीसी मोर्चा के भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुड़की अनुज सैनी और नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सैनी से विचार विमर्श कर कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस कार्यकारिणी में अंकित पाल, निशांत सैनी उपाध्यक्ष, राहुल सैनी, राकेश प्रजापति महामंत्री, रोहित कश्यप, प्रवेश सैनी मंत्री, तुषार चौधरी कोषाध्यक्ष, शुभम सैनी मीडिया प्रभारी, विनीत सैनी सोशल मीडिया प्रभारी, सचिन कश्यप आईटी प्रभारी, राजीव सिंह, अंकित चौधरी, सोनू पाल, सौरभ सैनी, शुभम पाल को मंडल कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुड़की अनुज सैनी ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

Next Story