उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास पर धामी से मिले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव

Admindelhi1
19 Oct 2026 7:30 AM IST
मुख्यमंत्री आवास पर धामी से मिले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव
x
पुष्कर सिंह धामी और राम माधव के बीच संगठन के मुद्दों पर बातचीत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके शासकीय आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राम माधव के साथ संगठन से जुड़े विषयों और वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श हुआ।

Next Story