उत्तराखंड

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशा पहुंची हल्द्वानी, कार्यकर्ता स्वागत के लिए उमड़े

Admin Delhi 1
5 Sep 2022 11:53 AM GMT
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशा पहुंची हल्द्वानी, कार्यकर्ता स्वागत के लिए उमड़े
x

हल्द्वानी: भाजपा महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक आशा नौटियाल के पहली बार हल्द्वानी आगमन पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत सभा को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उनका निर्वहन सच्ची निष्ठा व ईमानदारी से किया जाएगा तथा प्रदेश के हर जनपद में समर्पित भावना से कार्य करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही है इसलिए उनका प्रयास रहेगा कि हर योजना का लाभ हर पात्र तक पहुंचे। इस मौके पर बड़ी संख्या में छोटे बच्चे भी स्वागत को उमड़े। स्वागत करने वालों में भाजपा नेत्री पूजा भट्ट सुयाल, डॉ. दीप्ती पाठक, भावना शाह, श्रुति तिवारी, कामायनी मिश्रा, चंपा नेगी, छाया सक्सेना, लीला भंडारी, शांति भट्ट, कल्पना बोरा आदि रहे।

Next Story