उत्तराखंड

भाजपा नेता की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
15 May 2022 6:30 PM IST
भाजपा नेता की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x
पढ़े पूरी खबर

देहरादून: दोस्तों की जान कहलाने वाले भाजपा नेता संदीप की हत्या उसके दोस्त ने ही कर डाली। किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि साथ उठने-बैठने और एक दूसरे का सहारा बनने वाले दोस्तों की बात जान लेने तक पहुंच जाएगी। संदीप की आठ साल की बेटी अनुष्का और छह साल का बेटा दक्ष कार्की पूछ रहे हैं कि उनके पापा कहां हैं।

खनन क्षेत्र के रास्ते को डंपर से रोकने और भराई को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पर शनिवार सुबह शांतिपुरी में भाजपा के पंतनगर मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलाने वाले आरोपी सगे भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके माता-पिता और दोनों की पत्नियों को हिरासत में लिया है।
संदीप ने वर्ष 2011 में भाजपा की सदस्यता ली। उनका राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से बचपन से ही नाता रहा। संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया तो 2019 में पार्टी ने पंतनगर से मंडल महामंत्री का दायित्व दिया। 2012 में संदीप की शादी प्रीति से हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story